पर बोले लकी- सबने मस्तियां कीं, पहले मुंह क्यों नहीं खुला?

कैंपेन पर खुलकर बात की और सालों बाद यौन उत्पीड़न का शिकार हुई महिलाओं के मुंह खोलने पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, "जब ये हुआ तो उस वक्त उन्होंने मुंह क्यों नहीं खोला."

को दिए एक इंटरव्यू में लकी अली ने कहा, "महिलाओं को पहले ही मुंह खोलना चाहिए था और गंदी चीजें सामने आ ही जाती हैं. अब क्या कर सकते हैं सबने मस्तियां की हैं तो उनकी पोल खुल रही है. अभी यह बहुत हास्यास्पद है. मतलब, अभी सबको याद आ रहा है कि मेरे साथ ये हादसा हुआ या वो हादसा हुआ. जब हादसा हुआ, तब किसी का मुंह क्यों नहीं खुला? क्यों नहीं बताया? और ये जो है.. मुझे लगता है कि जब गंदे काम होते हैं तो वो सामने आ जाते हैं."

उन्होंने आगे कहा, "गलत बात सामने आ जाती है, चाहे आप कितना भी छिपाने की कोशिश करें, पर वो सामने आकर रहेगा. आज के जमाने में जाहिर है कि होएगा ही, क्योंकि टेक्नोलॉजी चेंज होने से बदलाव आया है. लोग जो हैं रातों में काम करते हैं, उनके दिन, रात हो जाते हैं और रात, दिन हो जाते हैं. जमाना ही अब बदल गया है और इस तरह की चीजें हो रही हैं."

सोशल मीडिया ट्रोलिंग से वे कैसे निपटते हैं? इसके जवाब में सिंगर ने कहा, "सोशल मीडिया ट्रोल को हैंडल करना पड़ता है, कभी-कभी लोगों के रिएक्शन जो होते हैं, इमोशनल होते हैं. आपको समझ आएगा कि सामने वाला शायद आपकी बात को नहीं समझा है. ट्रोल्स को तो हम लोग उनकी जुबान में ही जवाब दे देते हैं."

फिल्मों में वापसी करने पर उन्होंने कहा, "आज फिल्मों में मेरा काम करने का मूड नहीं है, बॉलीवुड में कुछ नहीं है. वैसे कैरेक्टर ही नहीं हैं, जो मुझे भाएं तो फिर कैसे करूंगा."

लकी अली ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में गाने गा चुके हैं. उन्होंने बतौर अभिनेता फिल्म भी की. हालांकि पिछले काफी समय से वो बॉलीवुड से दूर हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान के सियासी रण में उतर रहे हैं. राजस्थान में वसुंधरा राजे की नैया पार लगाने के लिए मोदी सोमवार को तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. सबसे पहले उन्होंने भीवाड़ा में रैली की. उसके बाद वे बनेश्वर धाम पहुंचे.

बनेश्वर धाम में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपका प्यार ब्याज समेत लौटाऊंगा. उन्होंने कहा कि जब तक अटल जी देश के प्रधानमंत्री नहीं बने, तब तक कांग्रेस को कभी आदिवासियों की याद नहीं आई. आजादी के इतने सालों के बाद जब अटल जी प्रधानमंत्री बने, तब पहली बार अटल जी ने अलग आदिवासी मंत्रालय बनाया. आदिवासी मंत्री बनाया. आदिवासियों के लिए अलग बजट बनाया और तबसे आदिवासियों के विकास की गाथा शुरू हुई. चुनाव से पहले वादे करना और फिर उसे भुला देना यही कांग्रेस का काम है.

पीएम ने कहा कि हमारा मत है कि देश के अंदर बच्चों को पढ़ाई, युवाओं को कमाई, किसान को सिंचाई, बुजुर्गों को दवाई और जन-जन की सुनवाई का पूरा प्रबंध होना चाहिए. आजादी के 75 साल होने के मौके पर यानि 2022 तक मैंने ये संकल्प लिया है कि तब तक देश के हर नागरिक के पास अपना मकान होगा. ये घर पूरा होगा, यानि घर में नल, नल में जल, बिजली, गैस कनेक्शन सब कुछ होगा. राजस्थान में सात लाख घरों की चाबी लोगों को दी जा चुकी हैं.

Comments