3 जीबी रैम का iPhone XR, 8 जीबी रैम के सैमसंग Galaxy Note 9 से ज्यादा तेज
हाल ही में लॉन्च हुए iPhone XR और सैमसंग Galaxy Note 9 का यूट्यूबर फोनबफ ने स्पीड टेस्ट किया। इस टेस्ट में उन्होंने पाया कि सिर्फ 3 जीबी रैम वाला iPhone XR, 8 जीबी रैम के Galaxy Note 9 से ज्यादा तेजी से परफॉर्म करता है। इसका वीडियो उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया है। उनके मुताबिक, iPhone XR में Galaxy Note 9 के मुकाबले 15 सेकेंड ज्यादा तेजी से ऐप्स खुलती हैं।
कैसे किया टेस्ट?
दोनों फोन का स्पीड टेस्ट करने के लिए फोनबफ ने iPhone XR के 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट और Galaxy Note 9 के 512 जीबी स्टोरेज वैरिएंट को लिया।
इस टेस्ट में उन्होंने दोनों ही फोन में सबवे सर्फर, एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल, कैमरा ऐप, फ्लिप डाइविंग जैसी ऐप्स को खोला। पहले राउंड में iPhone XR में 15 सेकेंड जल्दी ऐप्स खुलीं, वहीं Galaxy Note 9 ने थोड़ा समय लिया।
दूसरे राउंड में Galaxy Note 9 आगे : इस टेस्ट में पहले राउंड में तो iPhone XR आगे निकल गया, लेकिन दूसरे राउंड में Galaxy Note 9 ने बाजी मारी। इस टेस्ट में पाया कि Galaxy Note 9 की मेमोरी में जो ऐप्स सेव होती गईं, वे दोबारा ज्यादा जल्दी खुलीं। जबकि iPhone XR में पहले राउंड में तो ऐप्स ज्यादा तेज खुलीं, लेकिन जब इसकी मेमोरी में ऐप्स सेव हुईं, तो उन्होंने खुलने में थोड़ा समय लिया।
अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने अपनी स्टडी में खुलासा किया है कि लेटेस्ट फोन की बैटरी पुराने फोन से ज्यादा खराब होती है। अखबार ने 13 फोन की बैटरी लाइफ पर रिसर्च की, जिनमें 8 फोन इसी साल लॉन्च हुए हैं, जबकि 5 पुराने मॉडल्स थे। इस स्टडी में सबसे ज्यादा खराब बैटरी बैकअप सैमसंग गैलेक्सी एस9 का रहा, जिसकी बैटरी सिर्फ 8 घंटे 17 मिनट ही चली।
अखबार ने बैटरी टेस्ट करने के लिए सभी फोन पर एक ही तरह की रोशनी छोड़ी ताकि उनकी ब्राइटनेस एक ही रहे। इसके बाद जब तक बैटरी खत्म नहीं हुई, तब तक वेब ब्राउजिंग की गई। इसके जरिए ही इन सभी फोन्स की बैटरी लाइफ को टेस्ट किया गया।
iPhone XR की बैटरी सबसे अच्छी
इस स्टडी में हाल ही में लॉन्च हुए एपल के सबसे सस्ते मॉडल iPhone XR की बैटरी सबसे अच्छी रही और इसी बैटरी 12 घंटे 25 मिनट तक चली।
वहीं सबसे महंगे मॉडल iPhone XS Max की बैटरी 10 घंटे 6 मिनट तक चली जबकि पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 8 Plus इससे 4 मिनट ज्यादा चला।
iPhone XS की बैटरी ने सबसे कम सिर्फ 9 घंटे 9 मिनट का बैकअप दिया, जो पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 8 Plus से 1 घंटे 11 मिनट, iPhone 8 से 42 मिनट और iPhone X से 21 मिनट कम चली।
क्यों हुआ ऐसा?
अनुमान लगाया गया है कि एपल ने iPhone XR में LCD स्क्रीन का इस्तेमाल किया है जबकि XS और XS Max में OLED स्क्रीन दी गई है।
OLED स्क्रीन के मुकाबले LCD स्क्रीन को ऑपरेट करने में कम रोशनी की जरूरत होती है जिस वजह से LCD स्क्रीन वाले फोन की बैटरी OLED स्क्रीन वाले फोन की तुलना में ज्यादा चलती है।

Comments
Post a Comment